डॉक्टर अखलाक अहमद उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड 2025 से हुए सम्मानित।

संत कबीर नगर । मलिका-ए-अवध द्वारा लखनऊ में आयोजित एक अवार्ड समारोह में सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ अखलाक अहमद को उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। श्री अख़लाक़ को उक्त सम्मान अभिनेता सिद्धार्थ ढांडा और अभिनेत्री अदा खान के द्वारा दिया गया।

डॉक्टर अखलाक अहमद बिगत कई वर्षों से समाज सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देते आ रहे हैं। जिसका परिणाम स्वरूप डॉक्टर अखलाक अहमद ने गरीबों के साथ-साथ बहुत चर्चित लोगों के दिलों में भी अपना सर्वोच्च स्थान बना रखा है। डॉक्टर अखलाक अब तक 250 से ऊपर अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। जिसमें अनेकों अवार्ड में उत्तर प्रदेश अवार्ड , अवध रत्न अवार्ड 2021,वर्ल्ड हुमन राइट्स अवार्ड 2021,राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड 2020,द रियल सुपर हीरोज अवार्ड 2020, आईकॉन अवार्ड के साथ -साथ भारत गौरव अवार्ड भी शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!